Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

किसान ने की आत्महत्या, पटवारी और तहसीलदार पर लगाए गंभीर आरोप

 मेघा तिवारी की रिपोर्ट,राजधानी से सटे खरोरा के समीपस्थ ग्राम मोहरेंगा में एक किसान ने जमीन विवाद में न्याय नहीं मिलने के कारण आत्महत्या कर ...



 मेघा तिवारी की रिपोर्ट,राजधानी से सटे खरोरा के समीपस्थ ग्राम मोहरेंगा में एक किसान ने जमीन विवाद में न्याय नहीं मिलने के कारण आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में खरोरा नायब तहसीलदार, मोहरेंगा ग्राम कोटवार सहित दो अन्य लोगों से परेशान होकर आत्महत्या करने का जिक्र है। साथ ही आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की गई है। वही इस आत्महत्या के प्रकरण में कई तरह के सन्देहों को जन्म दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार खरोरा तहसील के मोहरेंगा गांव में बीते सुबह किसान सरजू यादव ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली जिसकी सूचना खरोरा पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


रिपोर्ट में बताया- दो किसानों के बीच विवाद का मामला जिला प्रशासन की ओर से प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि यह विवाद दो किसानों के मध्य भूमि संबंधी विवाद प्रतीत होता है। बावजूद इसके आत्महत्या कर लेने की घटना गंभीर है। ऐसे में अलग-अलग बिंदुओं में जांच करने को कहा गया है। मृत्यु का कारण क्या था? किसान की मृत्यु किन परिस्थितियाें में हुई? क्या घटना को टाला जा सकता था? इस मृत्यु के लिए यदि कोई जिम्मेदार है तो उत्तरदायित्व का निर्धारण? घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या उपाय होंगे? अन्य बिंदु जो जांच अधिकारी उचित समझें? क्या किसी लोकसेवक का पक्षपातपूर्ण कृत्य मृत्यु के लिए उत्तरदायी है? इन बिंदुओं में जांच रिपोर्ट मांगी गई है।

No comments