Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

गरियाबंद में दर्दनाक सड़क हादसा मौके पर 5 महिलाओं की मौत 6 लोग घायल..

   मेघा तिवारी ,गरियाबंद : छत्तीसगढ के गरियाबंद में बीती रात एक भीषण हादसा हो गया। नेशनल हाइवे 130 सी पर कोपरा गांव के पास एक इको कार पेड़ से...

 


 मेघा तिवारी ,गरियाबंद : छत्तीसगढ के गरियाबंद में बीती रात एक भीषण हादसा हो गया। नेशनल हाइवे 130 सी पर कोपरा गांव के पास एक इको कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में 5 महिलाओं की मौत हो गयी जबकि 6 लोग घायल हो गए है।



 घायलों में 5 महिलाएं और वाहन चालक शामिल है। सभी को गंभीर चोंटे आने के कारण राजिम में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया है। घटना तकरीबन साढ़े 10 से 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही पांडुका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की शिकार सभी महिलाएं मालगांव के एक ही परिवार की बताई जा रही है जो अभनपुर के खट्टी गांव से नहावन कार्यक्रम से घर वापिस लौट रही थी। हादसे में केवल एक 12 साल की बच्ची सुरक्षित बच्ची है। उसी ने फोन पर अपने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। हादसे के बाद मालगांव में मातम पसर गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

No comments