Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

इंसानियत हुई फिर शर्मसार,11 साल की बच्ची के साथ दो बच्चे के बाप ने किया दुष्कर्म

  मेघा तिवारी की रिपोर्ट,रायपुर। राजधानी के टिकरापारा क्षेत्र से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। 2 बच्चों के पिता ने 11 साल की मासूम के साथ दु...

 


मेघा तिवारी की रिपोर्ट,रायपुर। राजधानी के टिकरापारा क्षेत्र से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। 2 बच्चों के पिता ने 11 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजनों ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि महेश देवांगन ने उनकी 11 साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी अधेड़ पेशे से टेलर है और 2 बच्चों का पिता भी है। पुलिस के मुताबिक मासूम से अप्राकृतिक कृत्य करते वक्त एक युवक ने देख लिया और तत्काल इसकी जानकारी मासूम पीड़िता के परिजनों को दी। इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के फरार होने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना को घटित हुए 3 दिन हो चुके हैं और आरोपी को न्यायलय में पेश कर पुलिस ने सजा दिलाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments