Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

बाइक के शौकीन महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदा है चेतक नाम का घोड़ा ,पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया में पोस्ट की वीडियो

  मोटर बाइक के शौकीन महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में चेतक नाम का घोड़ा खरीदा है। धोनी की पत्‍नी साक्षी सिंह रावत ने चेतक का वीडियो इंस्‍टा...

 


मोटर बाइक के शौकीन महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में चेतक नाम का घोड़ा खरीदा है। धोनी की पत्‍नी साक्षी सिंह रावत ने चेतक का वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। साक्षी ने अपने पोस्ट में लिखा- चेतक, आपका हमारे घर में स्वागत है। जब आप लिली ( धोनी का पालतू कुत्ता) से मिले तो आपने एक सच्चे जेंटलमैन की तरह भद्र व्‍यवहार किया। आप हंसी- खुशी हमारे फैमिली पैक में स्वीकार किए जाते हैं।



महेंद्र सिंह धोनी बाइकों के शौकीन हैं, वहीं उन्‍होंने एक से एक एसयूवी भी खरीद रखा है। धोनी जब भी रांची में रहते हैं, वे यहां सड़कों पर बाइकिंग करते दिख जाते हैं। अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट से अरसे से अलग चल रहे धोनी की दीवानगी उनके प्रशंसकों में देखते बनती है। खासकर युवा धोनी के स्‍टाइल के कायल हैं। उनके ड्रेसेज से लेकर हेयर स्‍टाइल तक नौजवानों को खूब पसंद आते हैं।


सोशल मीडिया में एक्टिव रहने वाली साक्षी सिंह रावत को चेतक के वीडियो शेयर करने पर भूमि भट्ट नाम की यूजर ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। भूमि ने लिखा- क्या आप भारत में रह रहे हैं? हमारे देश में अभी क्या हो रहा है, इसके बारे में भी कुछ जानते हैं? इस कोविड संकट में आप अपने देश के मरते हुए लोगों के बारे में जरा भी चिंतित नहीं हैं। आप और आपके पति दोनों बेरहम हैं। अपने नए घोड़े को दिखाने के लिए ऐसी उत्‍सुकता ठीक नहीं।


बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का रांची में फार्म हाउस है। यह 46 एकड़ में फैला है। जहां वे स्‍ट्राबेरी, ओल से लेकर तमाम सब्जियां उगाते हैं। धोनी के ऑर्गेनिक खेती की चर्चा पूरी दुनिया में है। दुबई और दूसरे देशों में यहां उपजाई गई सब्जियां निर्यात की जाती हैं। इधर रांची में महेंद्र सिंह धोनी ने ईजा फार्म्‍स के नाम से आउटलेट खोला है, जहां उनके फार्म हाउस की सब्जियां और डेयरी प्रोडक्‍ट बेचे जाते हैं।



No comments