Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

सभी से की मास्क पहनने विजय वर्मा ने की अपील

    बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के लिए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने मास्क पहनने की अहम...

  


बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के लिए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने मास्क पहनने की अहमियत को दोहराया है। वीडियो में विजय कई सारे मास्क पहने हुए और उन्हें एक के बाद एक उतारते हुए नजर आ रहे हैं। इस क्लिप के साथ सबटाइटल्स का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने कहा है : "पता है पता है, लेकिन अभी कोई बहाना नहीं चलेगा।"


वीडियो के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है, "असहज सा लगता है, खुजली होती है, गर्मी भी गलती है, पर मास्क पहने रहिए और इसे सही से पहनिए।"

विजय अब से पहले लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन में नजर आए थे। इसमें उनकी दोहरी भूमिका थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

No comments