Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

विशेषज्ञों ने शिक्षकों को बतायी संविधान निर्माण की कहानी

  रायपुर , वी द पीपल अभियान सामाजिक संस्था द्वारा आज ऑनलाइन वेबीनार के माध्यम से प्रदेश के शिक्षकों से चर्चा की गई और विशेषज्ञों ने शिक्षकों...

 


रायपुर, वी द पीपल अभियान सामाजिक संस्था द्वारा आज ऑनलाइन वेबीनार के माध्यम से प्रदेश के शिक्षकों से चर्चा की गई और विशेषज्ञों ने शिक्षकों को संविधान निर्माण की कहानी बतायी। ऑनलाइन वेबीनार में सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए।

संस्था के विषय विशेषज्ञों ने वेबीनार को बेहद रूची पूर्ण बनाया। विनिता गुरू सहाय सिंह ने लोकतांत्रिक और संवैधानिक ढांचे के भीतर अधिकार और जिम्मेदारियों पर लोगों की क्षमताओं के निर्माण पर चर्चा की। संस्था क एक्सपर्ट अस्मिता तिवारी ने कार्यक्रम में पूछे गए सवालों के जवाब दिए। विशेषज्ञ नेहा यादव ने संविधान निर्माण की कहानी का स्क्रीन पर जीवंत प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कार्यक्रम के माध्यम से संविधान से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने देश में हुए संविधान निर्माण की प्रक्रियाओं को समझा और उससे संबंधित जानकारियां एकत्रित की। शिक्षकों ने कहा कि यह कार्यक्रम स्कूल के सभी बच्चों तक एक अच्छा संदेश लेकर पहुंचेंगी।

No comments