Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की दूरदृष्टि और पक्के इरादों ने भारत को दी एक नई दिशा : भूपेश बघेल

  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री  इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवम्बर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने गांधी के देश के प्रति ...

 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री  इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवम्बर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने गांधी के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा है कि इंदिरा गांधी ने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। उन्होंने देश की तरक्की के लिए अनेक कड़े फैसले लिए। उन्हें आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है।
बघेल ने कहा है कि गांधी ने दूरदृष्टि और पक्के इरादे के साथ देश को नई दिशा प्रदान की। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया। उनके हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। बघेल ने कहा कि इंदिरा गांधी बचपन से देश के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं। उन्होंने बाल चरखा संघ की स्थापना की और असहयोग आंदोलन के दौरान बच्चों की वानर सेना बनायी। प्रधानमंत्री के रुप में उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रीवीपर्स की समाप्ति जैसे कठोर निर्णय लिए। बांग्लादेश का उदय, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना उनकी प्रमुख उपलब्धियां थीं। उनके कार्यकाल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना हुई और प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट अंतरिक्ष में छोड़ा गया।

No comments